Tag: Dunki

  • शाहरुख खान की डंकी के बाद राज कुमार हिरानी अब करेंगे धमाका अपने पनसंदीदा अभिनेता आमिर खान के साथ नई फिल्म से?

    पिछले दो दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय फिल्म निर्माता-निर्देशक राजकुमार हिरानी इन दिनों शाहरुख खान के साथ फिल्म डंकी को पूरा करने में लगे हुए हैं।

    डंकी(Dunki) इस साल क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है और इसे पहले से ही बॉक्स ऑफिस का संभावित दावेदार माना जा रहा है।

    बताया जा रहा है कि यह फिल्म शाहरुख खान का 300 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट है। हिरानी आमिर खान के साथ ‘‘डंकी” को लेकर भी चर्चा में लगे हुए हैं।

    ऐसी अफवाह है कि आमिर खान अपनी अगली फिल्म में राजकुमार हिरानी के साथ काम करेंगे, जो एक बायोपिक मानी जा रही है। हिरानी ने संजय दत्त के जीवन पर आधारित सफल फिल्म “संजू” के माध्यम से फिल्म उद्योग को एक जीवनी संबंधी पेशकश दी है।

    फिल्म इंडस्ट्री के गलियारों में ऐसी सुगबुगाहट है कि आमिर खान ने राजकुमार हिरानी की फिल्म में दिलचस्पी दिखाई है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग आने वाले साल में शुरू हो जाएगी, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

    आमिर खान और राजकुमार हिरानी की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई है। उन्होंने पहली बार 2009 में फिल्म “3 इडियट्स” में साथ काम किया, उसके बाद फिल्म “पीके” में उनकी संयुक्त भूमिका थी। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी सफलता हासिल की।