Tag: प्रति दशा

  • महादशा और अन्तरदशा: ज्योतिष विज्ञान में एक परिचय

    महादशा और अन्तरदशा: ज्योतिष विज्ञान में एक परिचय

    अन्तरदशा

    प्रति दशा में इन 9 दशाओं की अन्तरदशा होती है। जैसे, मंगल की महादशा में पहली अन्तरदशा मंगल की, दूसरी राहु की, तीसरी बृहस्पति की, चौथी शनि की, पांचवीं बुध की, छठी केतु की, सातवीं शुक्र की, आठवीं सूर्य की और नवीं चंद्र की अन्तरदशा होने पर मंगल की महादशा समाप्त होती है।

    इसी प्रकार केतु की महादशा में पहली अन्तरदशा केतु की, दूसरी शुक्र की, तीसरी सूर्य की, चौथी चंद्रमा की, पांचवीं मंगल की, छठी राहु की, सातवीं बृहस्पति की, आठवीं शनि की और नवीं बुध की अन्तरदशा होती है।

    इसी तरह और सभी महादशाओं की अन्तरदशा जानना चाहिए। याद रखने की बात यही है कि जिसकी महादशा होती है उसी की पहली अन्तरदशा भी होती है और इसके बाद महादशा के क्रमानुसार अन्तरदशा का क्रम होता है।

    120 वर्ष की परमायु में प्रत्येक ग्रह का दशामान होता है। उसी रीति से प्रति ग्रह के दशामान में उसकी अन्तरदशा के ग्रहों का भी मान होता है। जैसे, 120 वर्ष में सूर्य का भाग 6 वर्ष है तो सूर्य की महादशा में सूर्य की अन्तरदशा मान त्रिकोणात्मक से निकाल लिया जाएगा।

    परंतु बिना त्रिकोणात्मक के अन्तरदशा निकालने की रीति इस प्रकार है।

    जैसे, यदि सूर्य की महादशा में सूर्य की अन्तरदशा जाननी है तो सूर्य के दशा-वर्ष को सूर्य के ही दशा-वर्ष से गुणा कर दिया जाए। जैसे 6 × 6 = 36।

    इस 36 में इकाई के स्थान को छोड़कर शेष 3 रहा, वह मास हुआ और इकाई के स्थान में जो 6 है उसको 3 से गुणा करने से 18 दिन हुए। तात्पर्य यह है कि 3 मास 18 दिन सूर्य की महादशा में सूर्य की अन्तरदशा हुई।

    यही फल त्रिकोणात्मक करने से भी आएगा। पुनः मालूम करना है कि सूर्य की महादशा में चंद्रमा की अन्तरदशा कितनी होगी तो इसकी बनाने की विधि यह है।

    सूर्य की महादशा के वर्ष को चंद्र के महादशावर्ष से गुणा कर दिया तो 6 × 10 = 60 हुआ। एकाई की जगह शून्य है, इस कारण 6 मास उत्तर आया।

    फलतः सूर्य की महादशा में चंद्रमा की अन्तरदशा 6 मास तक रहती है।

    पुनः यदि यह जानना हो कि सूर्य की महादशा में मंगल की अन्तरदशा कितनी होगी तो सूर्य के 6 अंक को मंगल के 7 से गुणा करने पर 42 हुआ। एकाई के स्थान को 3 से गुणा किया तो 6 हुआ।

    अतः 4 महीना 6 दिन मंगल की अन्तरदशा सूर्य की महादशा में हुई।

    इसी रीति से सूर्य की महादशा में राहु की अन्तरदशा निकाली जाएगी।

    सूर्य का वर्ष 6, राहु का वर्ष 18(18*6=108), एकाई की जगह 8 को 3 से गुणा किया तो 24 हुआ। उत्तर 10 महीना 24 दिन निकला।

    सूर्य की महादशा बृहस्पति की अन्तरदशा इस प्रकार है। सूर्य का वर्ष 6, बृहस्पति का वर्ष 16(16*6=96, एकाई अंक 6 को 3 से गुणा किया तो 18 हुआ। अतः 9 मास(Month)  18 दिन बृहस्पति की अन्तरदशा निकली।

    राहु की महादशा में राहु का अन्तरदशा इस तरह से होगा:

    राहु का अंक 18 है।(18*18=324) (क्योंकि राहु ही का अन्तर जानना है), एकाई के अंक 4 को 3 से गुणा किया तो 12 आया। अतएव 32 महीना 12 दिन अर्थात् 2 वर्ष 8 महीना 12 दिन हुआ।

    इसी प्रकार राहु की महादशा में बृहस्पति की अन्तरदशा इस प्रकार निकाली जाएगी:

    राहु का 18 x (बृहस्पति का) 16 = 288। एकाई वाले अंक 8 को 3 से गुणा करने पर 24 हुआ। अतः 28 महीना 24 दिन

    अर्थात् 2 वर्ष ४ महीना 24 दिन उत्तर आया।

    नियम केवल यही है कि महादशा के वर्ष को अंतरदशा वाले ग्रह के महादशावर्ष से गुणा करने पर जो उत्तर आवे, उसके एकाई स्थान के अंक को 3 से गुणा करने पर दिन निकल आएगा और एकाई स्थान को छोड़कर जो शेष अंक रहेगा वह मास होगा।

    यह रीति इतनी सुगम है कि बिना चक्रादि के सहारे अन्तरदशा बनाई जा सकती है

    आशा है यह समझने में सहायता मिलेगी।

    अन्तरदशा चक्र : ग्रह | अन्तरदशाएँ

    महादशेशअन्तरदशेशदिन(days)मासादि(Month&days)महादशेशअन्तरदशेशदिन(days)मासादि(Month&days)
    रविरवि1083.18चन्द्रमाचन्द्रमा30010
    रवि 6 Years=2160 daysचन्द्रमा1806चन्द्रमा 10 Years=3600 days)मंगल2107
    मंगल1264.6राहु54018
    राहु32410.24बृहस्पति48016
    बृहस्पति2889.18शनि57019
    शनि34211.12बुध51017
    बुध30610.6केतु2107
    केतु1264.6शुक्र60020
    शुक्र36012रवि1806
    महादशेशअन्तरदशेशदिन(days)मासादि(Month&days)महादशेशअन्तरदशेशदिन(days)मासादि(Month&days)
    मंगलमंगल1474.27राहुराहु97232.12
    मंगल 7 Years=2520 daysराहु37812.18राहु 18 years=6480बृहस्पति86428.24
    बृहस्पति33611.6शनि102634.6
    शनि39913.9बुध91830.18
    बुध35711.27केतु37812.18
    केतु1474.27शुक्र108036
    शुक्र42014रवि32410.24
    रवि1264.6चन्द्रमा54018
    चन्द्रमा2107मंगल37812.18
    महादशेशअन्तरदशेशदिन(days)मासादि(Month&days)महादशेशअन्तरदशेशदिन(days)मासादि(Month&days)
    बृहस्पतिबृहस्पति76825.18शनिशनि108336.3
    बृहस्पति 16 years= 5760 daysशनि91230.12शनि 19 years= 6840 daysबुध96932.9
    बुध81627.6केतु39913.9
    केतु33611.6शुक्र114038
    शुक्र96032रवि34211.12
    रवि2889.18चन्द्रमा57019
    चन्द्रमा48016मंगल39913.9
    मंगल33611.6राहु10263.46
    राहु86428.24बृहस्पति91230.12
    महादशेशअन्तरदशेशदिन(days)मासादि(Month&days)महादशेशअन्तरदशेशदिन(days)मासादि(Month&days)
    बुधबुध86728.27केतुकेतु1474.27
    बुध 17 years=6120 daysकेतु35711.27केतु 7 years=2520 daysशुक्र42014
    शुक्र102034रवि1264.6
    रवि30610.6चन्द्रमा2107
    चन्द्रमा51017मंगल1474.27
    मंगल35711.27राहु37812.18
    राहु91830.18बृहस्पति33611.6
    बृहस्पति81627.6शनि39913.9
    शनि96932.9बुध35711.27
    महादशेशअन्तरदशेशदिन(days)मासादि(Month&days)    
    शुक्रशुक्र120040    
    शुक्र 20 years=7200 daysरवि36012    
    चन्द्रमा60020   
    मंगल42014   
    राहु108036   
    बृहस्पति96032   
    शनि114038   
    बुध102034   
    केतु42014