राहुल गांधी घुटने के इलाज के लिए कोट्टक्कल स्थित आर्य वैद्य शाला पहुंचे

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के एक दिन बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी आयुर्वेदिक उपचार के लिए राज्य के मलप्पुरम जिले के कोट्टक्कल में आर्य वैद्य शाला पहुंचे। यह जानकारी पार्टी सूत्रों ने दी।

पूर्व सांसद राहुल गांधी गुरुवार को केरल पहुंचे थे. इसके बाद राहुल गांधी ने कोट्टायम में दो बार के पूर्व सीएम ओमन चांडी को श्रद्धांजलि दी।

शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी डॉक्टरों से सलाह लेने के लिए कोट्टक्कल के आर्य वैद्य शाला पहुंचे. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, वह अपने घुटने की समस्या का इलाज करा रहे हैं।

पिछले साल सितंबर में केरल में अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद राहुल गांधी ने एक बैठक के दौरान राज्य के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ अपने घुटने के दर्द पर चर्चा की थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *